Tuesday, November 2, 2010

रैली की सफलता पर इनेलो जिलाध्यक्ष पदम जैन ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दी बधाई

सिरसा,(थ्री स्टार): इनेलो जिलाध्यक्ष पदम जैन ने जिला सिरसा के इनेलो पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को रैली की सफलता पर हार्दिक बधाई दी है। आज जारी एक ब्यान में श्री जैन ने कहा कि जिला सिरसा की जनता ने इनेलो द्वारा गुडग़ांव में जननायक ताऊ देवीलाल की जयंति पर आायोजित रैली में बड़ी संख्या में पहुंच कर ताऊ देवीलाल के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की है इसके लिए बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से जिला सिरसा की जनता का समय पर रैली में पहुंचने का इनेलो आभार व्यक्त करती है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जिला सिरसा की जनता भविष्य में भी इनेलो को अपना सहयोग और समर्थन देती रहेगी।

0 comments:

  © CopyRight With ThreeStar

Back to TOP