Tuesday, November 2, 2010

सिरसा खेल प्रेमियों में नई खुशियों की लहर:गोबिंद

सिरसा,(थ्री स्टार):राई में आयोजित चक दे हरियाणा, चक दे इंडिया सम्मान समारोह जहां खेल जगत में विकास और खिलाडिय़ों की दीवाली को और चमकदार कर गया वहीं सिरसा जिला को भी पुरुष हॉकी अकादमी के रुप में नई सौगात दे गया है। इससे सिरसा के खेल प्रेमियों में एक नई खुशी की लहर आई है। यह बात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि एवं खेल राज्यमंत्री के अनुज गोबिंद कांडा ने आज अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि 44वां हरियाणा दिवस हरियाणा के युवाओं को समर्पित रहा विशेषकर खेल जगत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बोनाजा योजनाओं की घोषणाएं कर देश में खेल विकास की पहल की है। मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं में आज पूरा भारतवर्ष खिलाडिय़ों के विकास के बारे सोचने पर मजबूर है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से चक दे हरियाणा, चक दे इंडिया सम्मान समारोह में प्रदेश की जनता ने इक_े होकर खिलाडिय़ों का मान-सम्मान किया है, उसी प्रकार हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी दिल खोलकर खिलाडिय़ों के लिए धन की बरसात कर दी। सम्मान समारोह में की गई घोषणाओं से और खिलाडिय़ों पर की गई धन वर्षा से 60-70 के दशक में कही जाने वाली पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोंगे कुदोगे होगे खराब, नामक उक्ति झूठी साबित होती हुई दिखाई दी। श्री कांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा ओलंपिक और एशियाड खेलों में पदक पाने वाले खिलाडिय़ों के सम्मान में नकद ईनाम राशि बढ़ाने की घोषणा का पूरे युवा जगत ने स्वागत किया है। राज्य सरकार द्वारा प्रतिभावान खिलाडिय़ों के लिए पहले से ही लागू नीतियों की बदौलत आज प्रदेश के खिलाड़ी खेलों में भविष्य ढूंढने लगे है जिसकी मिसाल राष्ट्रमंडल खेलों में बेखूबी देखने को मिली। उन्होंने कहा कि सिरसा में हॉकी अकादमी की घोषणा से तो जिला के खिलाडिय़ों में नए उत्साह का संचार हुआ है क्योंकि सिरसा का हॉकी प्रेम जगजाहिर है। सिरसा के ही हॉकी स्टार सरदार सिंह को चक दे हरियाणा, चक दे इंडिया कार्यक्रम में सम्मानित किया है। इतना ही नहीं सिरसा के कई खिलाड़ी ओलंपिक एशियाड और अन्य खेल प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके है। उन्होंने कहा कि हॉकी अकादमी के लिए सिरसा में खिलाडिय़ों के अभ्यास हेतु सभी सुविधाएं राज्य सरकार द्वारा पहले से ही तैयार करवाई जा चुकी है। स्थानीय बरनाला रोड़ स्थित शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत से एस्ट्रोट्रफ हॉकी मैदान तैयार किया गया है जो विश्वस्तरीय है। जिला में हॉकी खिलाडिय़ों को तराशने में यह मैदान मील का पत्थर साबित होगा और अब तो अकादमी स्थापित होने के बाद प्रदेश के अन्य भागों से चुनिंदा हॉकी खिलाड़ी यहां प्रशिक्षण लेंगे जिससे जिला के अन्य खिलाडिय़ों को भी प्रेरणा मिलेगी और सिरसा जिला हॉकी के साथ-साथ अन्य खेलों में भी प्रदेश का सिरमौर बनेगा। उन्होंने सम्मान समारोह में सिरसा से हजारों की संख्या में पहुंंचने वाले लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि सिरसा की उपस्थिति को देखते हुए ही मुख्यमंत्री ने खुश होकर राष्ट्रीय खेल हॉकी की अकादमी स्थापित करने की घोषणा करके जिले को तोहफा दिया है। इससे खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने उन सभी कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया जो सुरक्षित रुप से खेल प्रेमियों और आम लोगों को पूरे मान-सम्मान के साथ सम्मान समारोह में लेकर गए । इस अवसर पर श्री कृष्ण सैनी, सूरत सैनी, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र मिचनाबादी, राजेंद्र गुज्जर, राजेंद्र मकानी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

0 comments:

  © CopyRight With ThreeStar

Back to TOP