समान रूप से विकास करना ही कांग्रेस सरकार का मुख्य मकसद:शर्मा
सिरसा,(थ्री स्टार): प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने बीते दिवस सोनीपत के राई में हुई कांग्रेस पार्टी की जोरदार रैली के लिए प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने रैली में उमड़े जनसैलाब का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रैली में ओलम्पिक और एशियाड में पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को भारी भरकम ईनाम राशि देने व खेलों के विकास के लिए अनेक एकेडमी खोलने की घोषणा का स्वागत किया। आज जारी ब्यान में शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सिरसा को भी पुरूष एकेडमी का तोहफा दिया है जिसे यह साबित होता है कि सरकार जिला के साथ कोई भेदभाव नहीं कर रही और समान रूप से विकास करना ही कांग्रेस सरकार का मुख्य मकसद है। होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि इस रैली ने प्रदेश में हुई अब तक की सभी रैलियों के रिकार्ड चकनाचूर करते हुए एक नया इतिहास रचा है और इसके लिए प्रदेश वासियों की जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है। होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि इस रैली में प्रदेश के कोने कोने से लाखों लोगों की भीड़ मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विचारों का सुनने पहुंची। उन्होंने कहा कि रैली में उमड़ा जनसैलाब यह बताने के लिए काफी है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से पूरी तरह संतुष्ट है और विपक्षियों की गुमराह करने वाली बातों में नहीं आने वाली। होशियारी लाल शर्मा ने जिला सिरसा से रैली में पहुंचे लोगों का भी तहदिल से आभार व्यक्त किया।
0 comments:
Post a Comment