जनता इनेलो के साथ: सचदेवा
सिरसा,(थ्री स्टार):वरिष्ठ इनेलो नेता सुरेन्द्र सचदेवा व नगर पार्षद कमलेश सचदेवा ने हरियाणा दिवस पर गुडग़ांव में आयोजित रैली की सफलता के लिए सिरसा जिला के इनेलो कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व जनता का आभार व्यक्त किया है। सचदेवा ने कहा कि गुडग़ांव रैली में सिरसा की जनता ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। रैली में सर्वप्रथम सिरसा के लोग ही पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सिरसा के जनता ने सदा ही इनेलो पार्टी का साथ दिया है। इस रैली में जनता से मिले समर्थन से यह साबित हो गया है कि जनता इनेलो के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की गरीब, मजदूर व कर्मचारी विरोधी नीतियों के चलते लोग मुख्यमंत्री हुड्डा से तंग हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस को प्रदेश से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। सचदेवा ने रैली की अपार सफलता के लिए वरिष्ठ नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री व इनेलो सुप्रीमों चौ. ओमप्रकाश चौटाला, विधायक चौ. अजय सिंह चौटाला, विधायक चौ. अभय सिंह चौटाला सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों का आभार जताया है।
0 comments:
Post a Comment