मां भगवती का जागरण 20 को
सिरसा,(थ्री स्टार): वीर भगत सिंह युवा क्लब द्वारा स्थानीय बरनाला रोड पर स्थित भगत सिंह कालोनी में मां भगवती का प्रथम जागरण दिनांक 20 नवम्बर को रात्रि 9 बजे आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी संस्था के प्रधान जय प्रकाश जीतू ने दी। उन्होंने बताया कि इस जागरण की ज्योति प्रचण्ड प्रमुख समाज-सेवी व नगर पार्षद कृष्ण गुम्बर करेंगे, जबकि मां भगवती की पूजा अर्चना लायन्स क्लब सिरसा अमर के प्रधान लायन अमर साहुवाला करवाएंगे। उन्होंने बताया मां भगवती की महिला अनिल नागपाल एण्ड पार्टी द्वारा गाई जाएगी और हिसार के कलाकार सुन्दर-सुन्दर झाकियां प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि मां भगवती के जागरण को सफल करने के लिए रमेश साहुवाला, पवन कुमार, दीपक कुमार, मदन कुमार, अमित कुमार, रूपेश कुमार, विरेन्द्र गिल, रमेश सिंह, रणजीत टक्कर, जीवन, पवन कुमार अपना विशेष योगदान दे रहे हैं।

0 comments:
Post a Comment