वार्ड 14 में वोट बनाने का कार्य शुरू
सिरसा,(थ्री स्टार): वार्ड 14 की नई मतदाता सूची के लिए वोट बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। वोट बनाने की प्रक्रिया 30 नवंबर तक जारी रहेगी। यह जानकारी वार्ड के वरिष्ठ इनेलो नेता सुरेन्द्र सचदेवा ने दी। उन्होंने बताया कि नगर परिषद चुनाव के दौरान जो मतदाता सूचियां बनाई गई थीं उन्हें किन्हीं कारणों के चलते निरस्त कर दिया गया है। इसलिए नए सूची बनाने का कार्य हिसार रोड स्थित सनातन धर्मशाला में शुरू किया गया है। उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं व अन्य लोगों से अपील की है कि वे सनातन धर्मशाला में पहुंचकर वोट बनवाने के लिए आवेदन करें। उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ताओं को दो फोटो, एक राशन कार्ड की फोटो प्रति, आयु प्रमाण पत्र व एक पड़ोसी का मतदाता पहचान पत्र साथ लाना होगा। उन्होंने वार्ड के सभी लोगों से अपील की है कि वे यथाशीघ्र 30 नवंबर से पहले अपना वोट बनवा लें।

0 comments:
Post a Comment