Monday, October 25, 2010

हुड्डा ने हरियाणा को बनाया नम्बर वन: गोबिंद कांडा

सिरसा,(थ्री स्टार): गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा के अनुज एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य गोबिंद कांडा ने पै्रस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के छह वर्ष के शासनकाल में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास एवं कल्याणकारी नीतियों की आज प्रदेश में ही नही बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी सराहना हो रही है। मुख्यमंत्री श्री हुड्डा के कुशल नेतृत्व में आज हरियाणा की गिनती माड़ल राज्यों में हो रही है तथा यहां क्रियांवित योजनाओं का दूसर राज्यों द्वारा अनुसरण किया जा रहा है। गोबिंद कांडा ने प्रदेशवासियों को हरियाणा सरकार के लगातार दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश को नम्बर वन बनाने की मुहिम में कांग्रेस पार्टी द्वारा राज्य के सभी जिलों में रिकार्डतोड़ विकास कार्य करवाए जा रहे है, कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता नही है। सरकार द्वारा गरीब, मजदूर, किसान, बेरोजगार, युवक, युवतियां, खिलाडिय़ों सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई है। श्री कांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा की विकासपरक नीति के फलस्वरूप ही प्रदेश के खिलाडिय़ों ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सफलताओं के झंडे गाढे। आज प्रदेश बिजली के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनने जा रहा है। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्रों में अनेक कल्याणकारी योजनाएं क्रियांवित की गई है, जिनसे प्रदेश का हर वर्ग लाभांवित हो रहा है। श्री कांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा की विकासपरक नीतियों के परिणाम स्वरूप ही प्रदेश में राज्य किसान आयोग, गौ आयोग का गठन हुआ है। प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कुशल नेतृत्व में हरियाणा नित नई बुलङ्क्षदयों को छू रहा है। श्री कांडा ने कहा कि आगामी 1 नवम्बर को हरियाणा दिवस पर सोनीपत में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह 'चक दे हरियाणा, चक दे इंडिया ' में प्रदेश के उन सभी खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होने दिल्ली में आयोजित कामनवेल्थ गेम्स में हरियाणा का नाम चमकाया।

0 comments:

  © CopyRight With ThreeStar

Back to TOP