सर्वकर्मचारी संघ द्वारा रोष सभा आयोजित
सिरसा,(थ्री स्टार): अनुबन्ध कर्मचारी यूनियन जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं हरियाणा गर्वनमैन्ट पी.डब्ल्यू.डी. मकैनिकल वर्करज यूनियन रजि० 41, सम्बन्धित सर्वकर्मचारी संघ द्वारा आज स्थानीय टाऊन पार्क में एक रोष सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता अनुबन्ध कर्मचारी प्रधान किशोर सिंह चौहान एवं मकैनिकल वर्करज यूनियन के शाखा प्रधान धर्मशाला सैनी ने संयुक्त रूप से की। सभा में कर्मचारी नेताओं द्वारा कच्चे कर्मचारियों का ठेकेदारों द्वारा कथित रूप से शोषण करने की कड़े शब्दों में निंदा की गई। जिला प्रधान महेन्द्र शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि ये ठेेकेदार लगातार छ:-छ: मास तक कर्मचारियों को वेतन नहीं देते हंै तथा वेतन मांगने पर कर्मचारियों के साथ दुव्र्यवहार करते हैं। उन्होंने कहा कि ठेके के अन्तर्गत काम करने वाले कर्मचारियों को प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित न्यूतनम वेतनमान तक नहीं दिया जाता है जो कि सरकार की घोर लापरवाही का नतीजा है। यूनियन के प्रांतीय महासचिव सोहन सिंह रंधावा ने सरकार से ठेकेदारी प्रथा को तुरन्त बंद करने की मांग करते हुए कहा कि कर्मचारियों को सीधे विभाग द्वारा वेतन दिया जाना चाहिए तथा इन्हें पक्का करने की नीति बनाई जाए। सभा को काना राम, बलवन्त सिंह, अवधेश राम, मान सिंह डागर, मोहम्मद इमरान, रामचन्द्र सादेवाला, निर्मल सिंह, राजकुमार, त्रिलोचन सिंह, प्रेम कम्बोज व लालचन्द भावदीन ने भी सम्बोधित किया।
0 comments:
Post a Comment