Saturday, February 18, 2012

धूमधाम से मनाया जाएगा महाशिवरात्रि पर्व

सिरसा,(थ्री स्टार): श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण में गत सायं संस्था के प्रधान आर.पी. शर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से 20 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व को धूमधाम के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। यह जानकारी देते हुए संस्था के कार्यकारी प्रधान नवीन केडिया ने बताया कि इस दिन मंदिर के पुजारी पं० हंसराज हरीतस की अगुवाई में शिवलिंग पर 108 अखण्ड जलधारा विसर्जित की जाएंगी तथा इसके उपरान्त विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रात: 9 बजे से दोपहर तक दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक सर्वश्री आशुतोष जी महाराज की शिष्यों द्वारा भगवान शिव की जीवन लीलाओं के आध्यात्मिक रहस्यों को उजागर किया जाएगा। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पं० हंसराज हरीतस ने बताया कि सोमवार को महाशिवरात्रि का पर्व कई वर्षों के बाद आया है तथा इस दिन की गई पूजा-अर्चना व दान अक्षय फलदायी होता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से साधक की हर मनोकामना पूर्ण होती है। बैठक में अशोक तलवाडिय़ा, अशोक बांसल, सुरेन्द्र बांसल, जयगोबिन्द गर्ग, कुंजबिहारी सर्राफ, बजरंग पारीक, के.के. शर्मा, अश्वनी शर्मा, रामअवतार हिसारिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

0 comments:

  © CopyRight With ThreeStar

Back to TOP