तंवर ने किया सिरसा वासियों का आभार व्यक्त
सिरसा,(थ्री स्टार): सिरसा लोकसभा से सांसद डा. अशोक तंवर ने हरियाणा दिवस के अवसर पर मोती लाल नेहरू खेलकुद स्कूल राई सोनीपत में आयोजित खिलाडिय़ो के सम्मान समारोह चक दे हरियाणा-चक दे इंडिया रैली में सिरसा लोकसभा क्षेत्र से पहुंचे हजारों लोगो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह रैली ऐतिहासिक सम्मान समारोह थी जिसमें प्रदेश भर में से लाखो लोगों ने भाग लेकर खिलाडिय़ो का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाडिय़ो ने नई दिल्ली में आयोजित 19वें राष्ट्रमंडल खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 37 पदक जीतकर विश्व के नक्शे पर हरियाणा का नाम अंकित किया है। राज्य के लोगो के लिए गौरव की बात हैऔर खेल के मामले में प्रदेश नम्बर वन पर है। प्रदेश सरकार ने खेलो के प्रोत्साहन के लिए नई खेल नीति अपनाई जिससे खिलाडिय़ो ने अनेक पदक जीतकर प्रदेश व देश का नाम रोशन करने का काम किया है। सम्मान समारोह में हजारों की संख्या में सिरसा लोकसभा क्षेत्र से राई पहुंचे हलकावासियों का धन्यवाद किया। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का सिरसा जिला में पुरूष हॉकी अकादमी खोलने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिलेगी और वे राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम बनेगे।
0 comments:
Post a Comment