अखिल भारतीय सोनिया गांधी एसोसिएशन जिला सिरसा के चुनाव सम्पन्न
सिरसा(थ्री स्टार):अखिल भारतीय सोनिया गांधी एसोसिएशन जिला सिरसा के कार्यकर्ताओं ने आगामी 2 वर्ष के लिए जिला सिरसा के पदाधिकारियों का चुनाव सर्व सम्मति से किया। यह मीटिंग होटल आर.सी. रिजैंसी में एसोसिएशन के जिला निर्वाचन अधिकारी सही राम सहारण की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में मौजदीन गांव के ओंकार सिंह कम्बोज को जिला प्रधान सिरसा, सिरसा के स्वर्ण कुमार सैनी को जिला प्रधान व्यापार एवं किसान प्रकोष्ठ, मुनावाली गांव की श्रीमती गीता शर्मा को जिला प्रधान महिला प्रकोष्ठ, गांव मम्मड़ के सरपंच रमेश बैनीवाल को हलकां प्रधान रानियां, घुंक्कावाली गांव के औम प्रकाश गोदारा को हलकां डबवाली गांव मौजदीन के जग्गा सिंह को हलकां प्रधान व रानियां का पिछडा वर्ग एवं अनुसूचित प्रकोष्ठ का प्रधान चुना गया। इस अवसर पर चुनाव कार्य का निरीक्षण करने के लिए एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. एम.सी. ऋषि बिश्रोई पहुंचे। उन्होंने आज जिला निर्वाचन अधिकारी पर लगतार छह सालों के प्रदेश सचिव रहे सही राम सहारण को प्रदेश महासचिव हरियाणा, सिरसा के सुभाष कसवां को प्रदेश महासचिव युवा प्रकोष्ठ और गांव मुन्नावाली के लाल चंद कासनियां को प्रदेश सचिव व्यापार एवं किसान प्रकोष्ठ नियुक्त किया। सभी जिला प्रधान व हलकां प्रधानों को अपनी कार्यकारिणी गठन का अधिकारी दिया है और जो पद रिक्त रह गए हैं या जिसका चुनाव रोका गया है उन पदों की नियुक्ति 22 नवम्बर 09 को प्रदेश कार्यालय हिसार से की जाएगी। और इसके लिए नाम भेजन की जिम्मेवारी आज के जिला निर्वाचन और अधिकारी सही राम सहारण व सह निर्वाचन अधिकारी ओंकार कम्बोज की होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को श्रीमती सोनिया गांधी की नीतियां व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जनहित कार्यों को जनता में प्रचार करने का निर्देश देते हुए जिला सिरसा के ऐलनाबाद में होने वाली सिरसा के विधायक गोपाल कांगे्रस सरकार को समर्थन देने पर उनका धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का भी धन्यवाद किया। जिन्हों गोपाल कांडा को राज्य मंत्री बनाकर सिरसा जिला को सम्मान दिया।

0 comments:
Post a Comment